फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध हथियारों के साथ रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद, बेचने की फिराक में था आरोपी

Thu, 25 Apr 2024 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी नीरज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर में पुलिस ने पूर्व फौजी को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद कारतूसों को आरोपी ने सेना में फायरिंग रेंज से बचाकर घर लाना बताया है, जबकि अवैध हथियारों को गांव के एक व्यक्ति से खरीदा है, जिसकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि कांधला थाना पुलिस को गांव हुरमजपुर में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार रखे होने की सूचना मिली। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी नीरज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मिले बैग से एक पौनिया देसी रायफल दोनाली 315 बोर, दो देसी पौनिया बंदूक 12 बोर, 62 कारतूस 5.56 बोर (इंसास), छह कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 7.62 बोर, एक कारतूस 303 बोर व एक कारतूस 12 बोर बरामद हुए है।

सीओ के मुताबिक, पूछताछ में नीरज ने बताया वह वर्ष 2000 में सेना में भर्ती हुआ था। सेवा के दौरान उसकी अलग-अलग जगहों पर तैनाती रही थी। वर्ष 2009 में राजपूताना बी कंपनी ब्रो आर्मी 43 आरआर राजौरी जम्मू एंड कश्मीर में कोत (शस्त्र संग्रह) इंचार्ज था। उसी दौरान फायरिंग से जो कुछ कारतूस बच जाते थे। उन्हें वह अपने घर ले आता था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पौनिया बंदूक व देसी रायफल और 12 बोर व 315 बोर के कारतूस गांव के जुबैर से खरीदे थे। जुबैर की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। सीओ ने बताया आरोपी रिटायर्ड फौजी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अवैध हथियारों को बेचने की फिराक में था रिटायर्ड फौजी
पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड फौजी नीरज के पास से जो अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं, उन्हें वह बेचने की फिराक में था। वह उन्हें कहीं ले जाने की तैयारी में था, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस यह खुलासा नहीं कर पाई कि वह अवैध हथियार व कारतूस कहां ले जाने और किसे बेचने की तैयारी में था। इसके अलावा यह भी सवाल है कि वह सेना से कारतूस छिपाकर घर तक कैसे लेकर पहुंचा। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य का कहना है कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट तहसीम को लेकर एक और बड़ा खुलासा, NIA ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुल सकते हैं गहरे राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें