फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हट गईं बंदिशें, अब मिला सुकून

विज्ञापन
शामली के हॉटस्पॉट मोहल्ला तैमुरशाह के खोले जाने के बाद गली से गुजरते बच्चे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हट गईं बंदिशें, अब मिला सुकून
विज्ञापन

शामली। नौ अप्रैल को हॉटस्पॉट के दायरे में आकर सील हुआ नानपुरा, तिमरसा मोहल्ला रविवार को बंदिशों से बाहर हुआ। सुबह छह बजे पुलिस की मौजूदगी में मोहल्ले की गलियों से बेरिकेडिंग हटाई गई। इसके बाद गलियां फिर से गुलजार हो गईं। सुबह सात से 12 बजे तक लॉकडाउन में जरूरी चीजों की खरीदारी की छूट मिलने पर ये लोग बाहर निकले। पेश है एक रिपोर्ट।
गली में छिड़काव करने लगे बड़े मियां
नानपुरा की गली के बाहर सलीम ने पाइप लगाया और गली में छिड़काव करना शुरू कर दिया। सलीम ने बताया कि मकान के नीचे ही पान की दुकान है, लेकिन पुलिस ने अभी खोलने से मना किया है।
विज्ञापन

बेटे को गोद में लेकर घूमने निकला
मोहल्ले का दीनू अपने बेटे को गोद में लेकर घुमाने निकला। पूछा तो बताया सवा महीने बाद घर से निकले हैं। आज दिल को कुछ सुकून मिला है। करीब 13 साल का साहिल गली में एक दोस्त से बातचीत कर रहा था। उसने कहा कि गली के दोस्तों से आज मुलाकात हुई है। किशोर ईशान ने कहा कि अब तो ईद के लिए नए कपड़े लेने का मन है। मगर, पता नहीं दुकान खुलेगी या नहीं।
विज्ञापन

इसलिए लग गए सवा महीने
एक असम के जमाती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नौ अप्रैल की सुबह को इन मोहल्लों को सील किया गया था। 13 अप्रैल को दो और फिर 17 अप्रैल को यहां कोरोना पॉजिटिव केस मिले। एक के बाद एक केस मिलने की वजह से ही ये मोहल्ला सवा महीने हॉटस्पॉट के दायरे में रहा।

शामली नानूपुरा में सील हटी तो बच्चे को गोद में लेकर घुमाने निकल पडा दीनू।- फोटो : SHAMLI

शामली के मोहल्ला नानूपुरा में सील हटी तो मिली राहत, गली के बाहर खडे़ होकर देखते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली के मौहल्ला तैमुरशाह और नानूपुरा में खोले गए हॉट स्पॉट के बाद घरों से बाहर निकले लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें