फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 14 Apr 2019 11:30 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
Ambedkar's birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। जिलेभर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 रविवार को ब्लाक रोड स्थित आंबेडकर छात्रावास से शोभायात्रा शुरू हुई। जो कलंदरशाह समेत मुख्यमार्गों से होकर आंबेडकर छात्रावास समाप्त हुई। शोभायात्रा में पुलवामा के शहीद अमित कोरी के परिजन चित्र लिए हुए थे। भगवान बुध, आंबेडकर, रविदास की झांकी शामिल रहीं। मौके पर डॉ. विजेंद्र सिंह, पप्पू बोकडिया, अनिल कुमार, बाबूराम जयंत, विपिन कुमार, विशाल, सतेंद्र आदि शामिल रहे।

उधर, थानाभवन कस्बे में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा शुभारंभ पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज ने किया। शोभायात्रा आंबेडकर मार्केट से प्रारंभ होकर मोहल्ला रेती से खानकाह, मोहल्ला शाहविलायत, टंकी चौक, मेला ग्राउंड से होते हुए मोहल्ला नबीपुरा से चौक बाजार से निकली। शोभायात्रा में नीले रंग की होली खेलना तथा महात्मा बुद्ध की झांकियों का मुख्य आकर्षण रहा। मौके पर सौरभ कुमार, संजय, अंजुल कुमार, अनुज, अक्षय, प्रवीण, रजत, लोकेश, ऋषिपाल विकसित, सोनू, दीपांशु, कल्लू, अभिषेक, आशुतोश आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


उधर, गढ़ीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला रविदासपुरी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समिति द्वारा बाबा साहेब के जन्मदिन पर केक काटा गया। सभी कमेटी के सदस्यों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर रवि, जयवीर, गोपाल, जितेंद्र रवित सेठी, संदीप, शुभम, हरेंद्र, योगी बाबा कमलनाथ, राजेंद्र कल्लू, बिरमदास, खिलारी, राजकुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, पेलखा में डॉक्टर भीमराव जयंती में केक काटा।

झांकियों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यूनिसपुर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ राजकुमार ने किया। मौके पर प्रधान के पुत्र प्रभात कुमार, मास्टर राजकुमार, रवि कुमार, राजाराम, तेजपाल, श्याम सिंह मिस्त्री, सुशील, विकास कुमार, सोनू कुमार, सुरेशपाल, मोहन लाल मास्टर, नेत्रपाल, आकाश, प्रमोद आदि मौजूद रहे। उधर, बाबरी गांव में शोभायात्रा आंबेडकर चौपाल से शुरू होकर हरिजन बस्ती, बाल्मीकि बस्ती, कैड़ी बस स्टैंड , कुरैशी मोहल्ले, मैन बाजार निकली। शोभायात्रा में  बाबरी थाना अध्यक्ष नेमचंद सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें