फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में श्रीराम नवमी पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बे में श्रीरामनवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को कस्बे में भव्य श्रीरामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला से श्रीराम नवमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। हमें भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने बच्चों को भी उचित संस्कार देने चाहिए। शोभायात्रा बड़ा बाजार, शिवपुरी, जैनपुरी, सुभाष पुरी, बस स्टैंड से होकर शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कई बैंड बाजे, राधा-कृष्ण, लव-कुश, शिव-पार्वती, रामदरबार, राजा दशरथ का रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंकित गोयल, आशीष संगल, राजेंद्र शर्मा, नरेश सैनी, नीरज जैन, अंकुज चौधरी, अनिल गोयल, प्रदीप संगल, नरोत्तम गर्ग, राहुल मित्तल, लाला टेकचंद, बिजेंद्र अरोरा, विवेक अरोरा, श्रवण गोयल, सुदेश जैन, मुकेश गोयल, नरेश लाला, पंकज अरोरा, अनुराग जैन, संगीत गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, अमरीश संगल, प्रभात मित्तल, विनेश गोयल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें