शामली में निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एडीजी । संवाद
- फोटो : mathura
शामली। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को शामली में पहली बार पहुंचे एडीजी ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। एडीजी ने पहलगाम में हुए हमले के बाद वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने मॉक डि्रल को बेहतर बनाने और सहयोगी संगठनों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने आगामी त्योहारों कांवड़ यात्रा आदि को लेकर भी पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एडीजी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य, सीओ कैराना श्याम सिंह, सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।