शामली। अखिल भारतीय जाट मंच के तत्वाधान में शहर के कृष्णा गार्डन में जाट आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत हुुई। जिसमें वक्ताओं ने आरक्षण ना मिलने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
पंचायत के संयोजक रणबीर सिंह सूप ने कहा कि केंद्र सरकार ने जाटों को दिया गया आरक्षण छीनकर जाटों का अपमान किया है। 2017 के चुनाव में जाट बीजेपी को वोट नहीं देगा। वहीं, नरवाल खाप के राष्ट्रीय महासचिव सतपाल पहलवान ने बताया कि जाट जाति का मुख्य व्यवसाय खेती है और जाट जाति से मिलती जुलती दूसरी जाति भी खेती करती है। उनको आरक्षण दिया गया है, तो फिर जाट भी आरक्षण का हकदार होना चाहिए।
रामकरण सोलंकी ने जल्द ही दिल्ली में सभी राज्यों के जाटों को इकट्ठा कर मुहिम तेज करने की बात कही। कंवरपाल मालैंडी ने जाटों को एक होकर अजित सिंह को मजबूत करने का आह्वान किया।
वहीं खाप के बाबाओं ने जाट एकता को कायम रखने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता 360 खाप के अध्यक्ष रामकरण सोलंकी और संचालन कंवरपाल मालैंडी ने किया।
जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी अनिल सिंह, नरवाल खाप के चौधरी भलेराम, बतीसा खाप के चौधरी सूरजमल, गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, कालखंडे खाप के बाबा संजय सिंह, जसबीर मलिक, करनाल जाट महासभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, जयबीर सिंह, विनय चौधरी, सरदार निशान सिंह, राजेंद्र सिंह, सर्वेश, प्रवीण आदि मौजूद रहे।