फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य समारोह के बीच ध्वजारोहण हुआ। .303 रायफल को विदाई दी गई। स्कूली छात्र-छात्राओं नेे देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा। पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप ने ध्वजारोहण करके किया। पुलिस कर्मियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। गुब्बारे हवा में छोड़कर समारोह की शुरूआत की। सबसे पहले जिले में .303 रायफल को विदाई दी गई। राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो कुर्बानी दी है उसकी का नतीजा है कि हम यह समारोह मना रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मदरलैंड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से शुरूआत की। बीएसएम स्कूल के छात्रों ने बैंड से देशभक्ति गीतों की धुन निकाली और देशभक्ति थीम पर नाटिका प्रस्तुत की। कस्तूरबा गांधी विद्यालय कैराना और ऊन की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटिका और लोकनृत्य प्रस्तुत किया। सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने पुलवामा के शहीदों को नमन किया।
सरती देवी राजाराम की छात्राओं ने जगीरा डांस प्रस्तुत किया। भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, रॉक गोल्ड एकेडमी के छात्रों ने बेटियों पर हो रहे एसिड अटैक पर जागरूक करने वाली नाटिका प्रस्तुत की। सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्रों ने सरकार के स्वच्छता अभियान सहित कई सरकारी योजनाओं को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की। रॉयल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पुलवामा में शहीद हुए जनपद के दोनों शहीदों को अपनी नाटिका से श्रद्धांजलि दी। बाद में निर्णायकों के अनुसार सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल को पहला, बीएसएम स्कूल को दूसरा और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रों को तीसरा स्थान दिया गया। डीएम और एसपी ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पुुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए। इस मौके पर जिला जज शिवमणि शुक्ला, पीएम अखिलेेश सिंह, एसपी विनीत जयसवाल, एएसपी एडीएम के अलावा भाजपा नेता अजय संगल, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र के जज्बे को किया सलाम
शामली। समारोह के दौरान रॉयल पब्लिक स्कूल का कक्षा छह का छात्र सूर्यांश मीनार बनाकर तिरंगा लहराता हुए नीचे गिरकर चोटिल हो गया। खुद एसपी ने पहुंचकर उसका हाल जाना, लेकिन छात्र ने हिम्मत दिखाई और कहा सर मैं ठीक हूं। इसके बाद वो दोबारा से कार्यक्रम में पहुंचकर शामिल हो गया। स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने बताया कि कार्यक्रम के बाद छात्र को डॉक्टर के यहां दिखाया और घर छुड़वाया गया। उसने वास्तव में हिम्मत दिखाई।

शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें