फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। दहेज में तीन लाख रुपये, कार की मांग करने और विवाहिता को जान से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने पति सहित पांच ससुराल वालों के रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2020 को गंगोह थाना क्षेत्र निवासी निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के दो माह बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति जबरदस्ती कुकर्म करता था। 17 मई 2021 को वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसके देवर सुधीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश की।
सास-ससुर से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 31 मई 2021 को उसका पति अपने दोस्त व परिवार के सदस्यों के साथ उसे गाड़ी में डाल कर मायके छोड़ने आए। गांव से करीब एक किमी पहले ही आरोपियों ने उसके गले में चुन्नी डाल कर गला घोटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर अन्य वाहन चालक उनकी गाड़ी के पास आए, तो आरोपी उसे गाड़ी से बाहर धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में ससुराल वालों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वे बाज नहीं आए। मामले में सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना के आदेश पर पुलिस ने पति अमित, ससुर शिवकुमार, सास कौशल, देवर सुधीर और अनुज रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें