फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने, घर के अंदर खींचने की कोशिश करने और विरोध करने पर परिवार पर हमला करने के मामले में पांच दिन बाद दो महिलाओं समेत 14 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी महिला ने थाना आदर्श मंडी पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 मार्च की शाम करीब चार बजे घर का जरूरी सामान लेने दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के चार लोगों ने अश्लील हरकत की और जातिसूचक शब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घर के अंदर खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर पहुंचे उसके पति, सास और चचिया ससुर पर आरोपियों ने धारदार हथियारों, सरिया आदि से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, जिस पर आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य लोगों और दो महिलाओं सहित उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन महिला समेत दस लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर पर 14 आरोपियों के विरुद्ध एससी, एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें