गढ़ीपुख्ता (शामली)। प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार के आने के बाद बदमाशों में एनकाउंटर की दहशत बनी हुई है। जिसके चलते वह हाथ उठाकर थाने पहुंच रहे हैं और जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गढ़ीपुख्ता थाने में भी देखने को मिला। छह से अधिक हिस्ट्रीशीटर और गोकशी में लिप्त आरोपी हाथ उठाकर पुलिस के सामने पहुंचे।
थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को बुंटा निवासी मुबारिक, मारूफ, साबिर, जाबिर, ताहिर, जब्बार, जर्रार, अफजाल और सुलेमान ने थाने में पेश हुए। सभी ने अपराधों से तौबा करते हुए सामान्य जीवन बिताने की कसम खाई। सभी आरोपियों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। चेतावनी दी कि यदि उन्होंने फिर भी कोई अपराध किया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।