फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन पार्क में हवन, शहर में बाइक रैली निकाली

Sun, 02 Oct 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। जिले में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई है। अग्रसेन पार्क में हवन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शहर में बाइक रैली भी निकाली गई। उधर, थानाभवन में व्यापारियों ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर हवन किया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे हनुमान रोड स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में प्रतिमा के सामने अखिल वैश्य महासम्मेलन की ओर से मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ किया गया। जिसमें शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। शिवचरण संगल, जनेश्वर दास बंसल, विपिन नेताजी आदि ने समेत वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर समाज को संगठित होने का आह्वान किया।

विधायक पंकज मलिक एवं  समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण किया। संजय संगल, सुधीर सिंघल, रविंद्र गोयल, प्रवीण, आलोक, संजय, विपिन मोनू, वैभव प्रकाश, नीरज, अजय, विशाल, पवन, सचिन गर्ग, मनीष गर्ग, तरुण, अमित गर्ग, महेश गर्ग, डॉ. सुनील, कमलवीर अमित श्याम, प्रदीप विश्वकर्मा मौजूूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री अमित मित्तल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। जो सहारनपुर तिराहे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर समाप्त हुई। वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अमित गर्ग, डॉ. सुनील मित्तल, प्रवीण गर्ग, रोहित, सुनील गर्ग, सुरेश गुप्ता, शिंवाक, अनुज, अमर गोयल, विनोद, विशाल, सोनू आनंद गोयल मौजूद रहे। उधर, दूसरी तरफ थानाभवन में व्यापारियों ने महाराज अग्रसेन की जयंती पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में व्यापारियों ने अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कस्बे के काफी व्यापारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें