फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी झुंझनू वाली का जन्मोत्सव मनाया

Sun, 22 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। श्री दादी सेवा संस्थान के तत्वावधान में दादी झुंझनू वाली के जन्मोत्सव पर भव्य श्रृंगार किया। तेरह ज्योति प्रज्वलित की । शुक्रवार की रात्रि में करीब 9 बजे श्री हनुमान धाम परिसर में  दादी जी सेवा संस्थान में दादी जी झुंझनू वाली के जन्मोत्सव पर माता रानी का भव्य श्रृंगार किया ।
विज्ञापन


13 ज्योति प्रज्वलित की । छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया । बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने माता रानी ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  पहली ज्योति संध्या शर्मा ने जलाई। दूसरी ज्योति रमोला पाठक ने जलाई।

भजन संध्या में गणेश वंदना देवेंद्र अरोरा ने प्रस्तुत की। कलकत्ता से पहुंचे दामोदर, राजू मेहरा और सुनील अरोरा ने अपना भजन प्रस्तुत किया। आरती में  मनोज मित्तल और मीरा मित्तल शामिल रहे। शामली नगर पालिका के अध्यक्ष अरविंद संगल,  डॉ. विपिन कौशिक, सूर्यवीर सिंह, यशपाल पंवार,  मनोज वर्मा, चरत बंसल,  हनुमान धाम के सलील द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें