फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला: 'मैं इस्लाम धर्म नहीं छोडूंगा' से लेकर 'अब मैं हिंदू' तक..., कैसे बदला आयुष, जानें पूरी कहानी

Mon, 29 Jun 2026 11:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: आयुष मलिक के कई वीडियो सामने आए, जिनमें उसने खुद को मोहम्मद अली बताया। मगर अब उसने वीडियो जारी कर हिंदू धर्म में वापसी की घोषणा कर दी। इस मामले में पुलिस-प्रशासन, यशवीर महाराज और परिजनों ने आयुष को वापस लाने में अथक प्रयास किए। 
विज्ञापन
1 of 7
आयुष को आशीर्वाद देतीं दादी और पूजा करता आयुष। - फोटो : अमर उजाला
दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों के आंदोलन व हिंदू महापंचायत की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। लखनऊ व दिल्ली तक इस प्रकरण की गूंज गई थी। यहीं से आयुष की सनातन धर्म की वापसी की राह तैयार हुई। 


 
विज्ञापन

2 of 7
आयुष मलिक ने पहले कुछ और कहा था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत करेंगे। इस चेतावनी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। बाद में यशवीर महाराज ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर महापंचायत स्थगित कर दी थी।

विज्ञापन

3 of 7
आयुष मलिक की बिना दाढ़ी वाली फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने भी धर्मांतरण प्रकरण को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि वह आयुष मलिक का सनातन धर्म में घर वापसी करने पर हृदय से धन्यवाद करते हैं। पूरा हिंदू समाज उनका स्वागत करेगा। आयुष मलिक को सनातन धर्म में घर वापस लाने की जो लड़ाई प्रारंभ की थी, वह लड़ाई आज सफल हुई। हम मुख्यमंत्री और शामली प्रशासन का हृदय की गहराई से धन्यवाद करते हैं।
 

4 of 7
कभी ऐसा था आयुष मलिक। - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- वैदिक परंपराओं को अपनाया
आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी के बारे में पिता देवराज मलिक ने कहा कि ईश्वर की कृपा, माता-पिता, परिवार के स्नेह और पूर्वजों के संस्कारों के आशीर्वाद से उनके पुत्र आयुष मलिक ने पुनः सनातन वैदिक परंपराओं को अपनाते हुए पूजा-अर्चना, जप एवं धार्मिक आचरण का मार्ग स्वीकार किया है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

5 of 7
ये फोटो वायरल होने पर खुला था मामला। - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
स्वामी यशवीर महाराज ने चार जून को आयुष मलिक के धर्मांतरण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। छह जून को शहर कोतवाली में देवराज मलिक की तरफ से संपत्ति हड़पने के लिए जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम, भाई आस मोहम्मद, बहनें राहिला, सुमाइला व राबिया, हुमा कुरैशी, तौफीक उर्फ भोला, मौलवी मुनव्वर व दो अज्ञात मौलवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  इस मामले में पुलिस ने सात जून को चांदनी कुरैशी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चांदनी के फुफेरे भाई सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी जेल में हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन

6 of 7
चांदनी कुरैशी
सोशल मीडिया पर छाया आयुष की धर्म वापसी का मामला
आयुष की सनातन धर्म में वापसी का दावा सामने आने के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया। कई यूजर्स ने इसे आयुष का सही फैसला बताते हुए लिखा कि उसे पहले ही धर्म वापसी कर लेनी चाहिए थी। वहीं, देर रात तक सोशल मीडिया पर इस प्रकरण को लेकर लगातार पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियां साझा की जाती रहीं। कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए, जबकि कुछ यूजर्स ने मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एसपी
सनातन धर्म में वापसी उनके परिवार का मामला है। वही इसके बारे में बता पाएंगे। धर्मांतरण के मामले में पुलिस जांच व कार्रवाई कर रही है। वांछित आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक

ये भी देखें...
बिट्टू हत्याकांड: 'परिवार की महिला से कभी थे संबंध, फिर से कर रहा था पीछा, तो मार डाला', हत्यारोपी का कबूलनामा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें