फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सिर, हाथ और पीठ पर 8 वार', जन्मदिन से तीन दिन पहले कत्ल; इस बात से खफा पति मारा; मनीषा हत्याकांड की कहानी

Mon, 22 Jun 2026 11:33 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में हुए मनीषा हत्याकांड में परिजनों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोप है कि पति ने साजिश रचकर मनीषा की हत्या की है। साजिश के तहत ही बेटी से फोन कराकर मनीषा को बुलवाया था। वहीं, परिजन ने प्रेम विवाह के बाद मनीषा से रिश्ता तोड़ लिया था। उसके बाद से अब मनीषा का मुंह देखा है।
विज्ञापन
1 of 9
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत में मनीषा हत्याकांड में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मनीषा के पिता का आरोप है कि परिवार ने साजिश के तहत मनीषा की हत्या की है। दरअसल, मनीषा के आठ साल पहले अंतरजातीय विवाह करने पर माता-पिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद मनीषा रिश्तेदारों के संपर्क में थी, लेकिन कभी घर नहीं गई। अब परिजनों ने मरने के बाद मनीषा का मुंह देखा। पिता पंकज ने आरोप लगाया कि पति ने हत्या की साजिश रचने के बाद बेटी अनन्या से फोन कराकर मनीषा को खैला गांव बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने हत्या में अन्य परिजनों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की।

मनीषा की हत्या की जानकारी मिलने पर बिजनौर जिले के सोहागपुर निवासी पंकज अपनी पत्नी अनीता व बेटी शिवानी समेत अन्य परिजनों के साथ रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे चांदीनगर पुलिस ने उनकी छोटी बेटी शिवानी को फोन करके मनीषा की हत्या होने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनीषा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार में बच्चा नहीं होने पर उनके छोटे भाई ब्रजपाल ने मनीषा को गोद ले लिया था। उन्होंने ही मनीषा का पालन पोषण किया।

 
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि वह ठाकुर जाति से हैं और राहुल गुर्जर है। आठ साल पहले हरिद्वार में मनीषा ने जब राहुल भाटी से शादी की तो उन्होंने अंतरजातीय विवाह का विरोध भी किया और फिर मनीषा से रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद कभी मनीषा से मुलाकात नहीं हुई और न ही वह कभी घर आई। 
 

मनीषा ने चार-पांच दिन पहले अपनी छोटी बहन शिवानी से फोन पर बात की थी। मनीषा कह रही थी कि उसकी बेटी अनन्या बार-बार फोन करके उसके बिना मन नहीं लगने और साथ ले जाने की बात कह रही थी। इसके बाद ही बेटी को ले जाने के लिए मनीषा 19 जून को खैला गांव पहुंच गई। 
 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि राहुल भाटी और उसके परिजनों ने साजिश रचकर मनीषा को गांव में बुलवाकर हत्या की है। उन्होंने पुलिस से मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मनीषा का शव खैला ले जाया गया, जहां उसके चार वर्षीय बेटे कविश ने श्मशान घाट में चिता को मुखाग्नि दी।
 
विज्ञापन

जन्मदिन पर वृंदावन जाना चाहती थी मनीषा
पिता पंकज ने बताया कि 23 जून को उसकी बेटी मनीषा का जन्मदिन था, जिसको लेकर वह काफी खुश थी और वृंदावन जाकर मंदिर में पूजा अर्चना भी करना चाहती थी। मगर जन्मदिन से तीन दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

छोटे भाई का ऑपरेशन कराना चाहती थी मनीषा
पंकज ने बताया कि उसका इकलौता बेटा लक्की कई साल से बीमार चल रहा है, जिसका चिकित्सकों ने ऑपरेशन बता रखा है। इसके बारे में पता चलने पर मनीषा अपने खर्चे पर लक्की का ऑपरेशन कराने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए चिकित्सकों से समय भी मांगा गया था।

हत्यारोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए
पंकज ने कहा कि उसकी बेटी मनीषा की हत्या निर्मम तरीके से की गई है। उन्होंने हत्यारोपी राहुल का एनकाउंटर कराने और फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इसमें सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि हत्यारोपी राहुल भाटी से फरसा, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। इसके बाद रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी राहुल भाटी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

गर्दन पर फरसे से वार कर की थी हत्या
मनीषा की हत्या गर्दन पर फरसे से कई वार करके की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। रविवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें मनीषा की गर्दन पर फरसे के कई वार होना पाया गया। जबकि सिर, हाथ और पीठ पर भी फरसे के वार मिले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें