हथछौया गांव में जनसंपर्क करते आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने हथछौया गांव के आंबेडकर मैदान में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि भाजपा दलित, मुस्लिम और मजदूर, किसान वर्ग विरोधी है। हमारी पार्टी इन वर्गों के उत्थान और तरक्की के लिए कार्य करेगी। आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री हार के डर से हमारे प्रत्याशी को डरा-धमका रहे हैं। इसका जवाब जनता बटन दबाकर देगी।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा मैं गोरखपुर में योगी के खिलाफ चुनाव लडू़ंगा। वह चुनाव में हिंदुत्व और धर्म की बात करते हैं। चुनाव के बाद सब खत्म हो जाता है। हाथरस की घटना जिक्र करते हुए कहा आपकी बेटी जिंदा जला दी थी। अगर आपको सुरक्षा चाहिए तो सोच समझकर वोट दें। धर्म जोड़ता है बंटवारा करना नहीं सिखाता है। भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी राकेश सैनी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में कई जगह जनसंपर्क करते हुए समर्थन मांगा।
इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनुज भारती, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुर गौतम, राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष नीतू गौतम, डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा समिति के वरिष्ठ सलाहकार मास्टर अनिल कुमार, डॉ. संदीप, रवि कुमार, बबलू कुमार, नीरज मौजूद रहे।