शामली। ग्रेजुएशन में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें अभी राजकीय और एडेड कॉलेजों में पंजीकरण के बाद दाखिले जारी है। इसके बाद अब सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के पंजीकरण 16 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। जिले में लगभग 12 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं।
यूनिवर्सिटी में हुई सेल्फ फाइनेेंस, राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अबकी बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण बाद में कराए जाएंगे।
राजकीय और एडेड कॉलेजों के पंजीकरण 12 से 29 जून तक चले। जिसके बाद पहली मेरिट जारी कर दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले के दो एडेड कॉलेजों में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोर्स के रूप में चल रहा है। जिसके लिए शुरू में दो दिन तक कुछ पंजीकरण हो गए थे, जिसके बाद सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के विरोध करने पर बीकॉम के लिए एडेड कॉलेजों में पंजीकरण रोक दिए गए। जिसके लिए शुरुआत में बीकॉम में पंजीकरण कराने के लिए छात्र भटकते रहे।
आरके कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए पंजीकरण 16 से 23 जुलाई होंगे। जिसके लिए प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क 8021 रुपये लिया जाएगा।