फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन सिद्घपीठ की नहीं हो रही सफाई

Fri, 08 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
प्राचीन सिद्घपीठ मंदिर में सफाई की जरूरत। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली के झिंझाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार से हिंदू परिवारों द्वारा फुलमदे मां की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। जो 15 दिनों तक चलेगी। कस्बे के प्राचीन सिद्ध पीठ मोहन जोहड़ स्थित माताओं व देव स्थानों पर उगी हुई ऊंची घास देखकर वहां पहुंचे श्रद्धालुओं में मंदिर कमेटी के प्रति रोष फैल गया।
विज्ञापन


पूजा स्थल पर पहुंचे मनोज मित्तल, नवीन जिंदल, पंकज गर्ग, आशु शर्मा, रवि मित्तल, राजेश कुमार आदि ने अपने परिवार के साथ मोहन जोहड़ पर पहुंच कर पूजा अर्चना करनी चाही, लेकिन वहां उगी घास को देख कर कमेटी के प्रति रोष व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि कमेटी के पास लगभग 22 बीघा कृषि भूमि है। जिसकी लगभग डेढ़ लाख रुपये की आय प्रति वर्ष है।

इसके बाद भी साफ सफाई नहीं  कराई जाती है। इस बात को लेकर कमेटी के खिलाफ सभी में रोष है। कमेटी के पदाधिकारी दीपक गोयल, प्रवीण शर्मा, हरिकृष्ण गर्ग आदि ने बताया की जल्दी ही साफ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें