शामली । ग्राम प्रधान-पंचायत सदस्य के पद के लिए थानाभवन ब्लाक में सबसे अधिक मतदान दखौड़ी जमालपुर, चंदेनामाल व दभेड़ी गांव में 91 प्रतिशत तक रिकार्ड तोड़ हुआ है।
शनिवार को थानाभवन ब्लाक में प्रथम चरण में प्रधान-पंचायत सदस्य के रिकार्ड तोड़ मतदान थानाभवन क्षेत्र के ग्राम दखौड़ी जमालपुर, चंदेनामाल में 91 प्रतिशत तक हुआ है। थानाभवन ब्लाक के ग्राम बंतीखेड़ा गांव के 15 बूथों पर 84 प्रतिशत व मुल्लापुर, मसावी-जमालपुर गांव में 80 प्रतिशत, रसीदगढ़-नौजल, नौजली गांव में 72 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला निर्वाचन कार्यालय एवं चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि थानाभवन ब्लाक में सुबह सात बजे से मतदान के लिए उत्साह बना हुआ था। सुबह नौ बजे तक 14.47 प्रतिशत, ग्यारह बजे तक 36.93 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 55 प्रतिशत, तीन बजे 68 प्रतिशत, शाम साढ़े चार बजे तक 74.85 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस बार जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी चुनाव से ज्यादा मतदान हुआ है। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पद पर 95 प्रतिशत तक मतदान वैध है।