गढ़ीपुख्ता। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को गढ़ीपुख्ता में 70 करोड़ की लागत की दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा की सरकार में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं।
कस्बे के बस अड्डे के समीप मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गन्ना मंत्री ने 12.29 करोड़ की लागत से 7.2 किमी लंबे गढ़ीपुख्ता-पुरमाफी और दरगाहपुर-झिंझाना मार्ग का शिलान्यास किया। ऊन से थानाभवन तक 57.85 करोड़ की लागत से 30.90 किमी सड़क का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के कार्य का भी शिलान्यास किया। उन्होंने बसपा-सपा पर निशाना साधा। कहा कि बसपा और सपा सरकार में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बदहाल रहा। निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया था। योगी सरकार बनते ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और शामली के चारों ओर रिंग रोड पर तेजी से काम चल रहा है। जिले से छह-छह हाईवे और एक्सप्रेस-वे निकल रहे हैं।
अध्यक्षता सतपाल शर्मा ने और संचालन योगेश चेयरमैन ने किया। मौके पर ऊन ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, नरेश सैनी, भूपेंद्र चौधरी, रविंद्र कश्यप, सुनील चौधरी, बिजेंद्र सैनी, पालेराम सैनी, योगेंद्र सिंह, सुधीर ताना, प्रवेंद्र प्रधान, नीटू प्रधान, प्रदीप चौधरी पूर्व चेयरमैन, मनोज पीरखेड़ा, रमेश पंवार, रीनू सरोहा, संदीप चौधरी, महावीर गिरी, धर्मेंद्र बधेव, अंकित मौजूद रहे।