फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी में जा रहा गरीबों का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गरीबों को मिलने वाले सरकारी सस्ते राशन की कालाबाजारी जोरों पर है। राशन की दुकानों पर घटतौली और राशन नहीं देने की शिकायतें आम हो गईं हैं। डीलर खाद्यान्न बचाकर उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। बीते करीब एक साल में ही दस से ज्यादा मामले कालाबाजारी के पकड़े जा चुके हैं, जबकि इससे ज्यादा राशन डीलरों पर विभिन्न आरोपों में निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जनपद में दो लाख 20 हजार 186 राशन कार्ड धारक हैं। लॉकडाउन के दौरान पांच किग्रा प्रति यूनिट सस्ते राशन के साथ ही इतने ही निशुल्क राशन का वितरण भी हो रहा है। नौ लाख 20 हजार उपभोक्ताओं के लिए एक माह में 46 हजार क्विंटल खाद्यान्न की जरूरत होती है। लॉकडाउन में दस किलो प्रति यूनिट का वितरण हो रहा है। इसलिए करीब 92 हजार क्विंटल राशन वितरण के लिए मिलता है। पहले चरण का वितरण एक तारीख से शुरू हो जाता है तथा दूसरे चरण का वितरण 20 तारीख से शुरू हो जाता है। वितरण के लिए आने वाले राशन की कालाबाजारी भी खूब हो रही है। पांच किलो की जगह चार किलो या इससे कम का राशन देने के साथ ही वितरण नहीं करने की शिकायतें भी आम हो गईं हैं। राशन बचाकर डीलर इसकी कालाबाजारी करते हैं। बीते एक वर्ष में खाद्यान्न की कालाबाजारी के 10 मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
-------
एक साल में दस दुकानें निलंबित, 15 निरस्त
जिला आपूर्ति कार्यालय के साथ ही विभिन्न पटलों पर राशन नहीं मिलने तथा घटतौली की करीब 10 से 15 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। डीसीओ ओम हरि उपाध्याय का कहना है कि एक वर्ष में खाद्यान्न की कालाबाजारी के दस मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई। विभिन्न आरोपों में राशन की लगभग 10 दुकानें निलंबित हुई तथा 15 के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा चार लाख की प्रतिभूति जब्त की गई है। राशन का वितरण नहीं करने तथा कालाबाजारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
राशन व्यवस्था एक नजर में...
कुल राशन कार्ड : 220186
कुल उपभोक्ता : 920000
राशन की दुकानें : 254
खाद्यान्न वितरण : 5 किलो प्रति यूनिट
प्रतिमाह राशन वितरण (लॉकडाउन से): लगभग 92 हजार क्विंटल
--------
बीते दिनों सामने आए कालाबाजारी के मामले
- मार्च माह में चौसाना क्षेत्र में बिड़ौली 40 क्विंटल राशन पकड़ा गया।
- जनवरी माह में बिड़ौली में करीब 24 क्विंटल राशन पकड़ा गया।
- दो साल पहले झिंझाना में कालाबाजारी का 50 कट्टे राशन पकड़ा।
- करीब डेढ़ माह पहले कांधला के खंद्रावली में 45 क्विंटल राशन पकड़ा गया।
- एक माह पहले घसौली-चढ़ाव मार्ग पर करीब 38 क्विंटल राशन पकड़ा गया।
- करीब एक साल पहले कैराना के मोहल्ला खेलकलां में भी राशन पकड़ा गया।
- अप्रैल माह में बाबरी और ऊन क्षेत्र में भी पकड़ा गया था राशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें