फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राशन को कालाबाजारी में बेचा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव कसेरवा कलां में राशन वितरण में अनियमितता मिलने व कालाबाजारी में बेचने के आरोप में राशन डीलर अश्वनी के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। डीएम की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक कैराना मदन सिंह की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक मदन सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल को गांव कसेरवा कलां में उचित दर विक्रेता अश्वनी की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर अश्वनी को बुलवाया गया तो उसके भाई विशाल कुमार ने उसे दिल्ली होना बताया। विशाल की मौजूदगी में दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया। स्टाक रजिस्टर मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराया गया। सत्यापन के दौरान दुकान पर खाद्यान्न गेहूं व चावल का स्टॉक उपलब्ध नहीं पाया गया। दुकान पर मार्च व अप्रैल माह में हुए खाद्यान्न के वितरण के बाद गेहूं 163.868 क्विंटल और चावल 126.792 क्विंटल यानी कुल 290.66 क्विंटल कम खाद्यान्न पाया गया। इससे स्पष्ट है कि अश्वनी ने खाद्यान्न को अवैध तरीके से कालाबाजारी में बेचा गया। इस मामले में राशन डीलर अश्वनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी। पूर्ति निरीक्षक की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर अश्वनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें