शामली कलेक्ट्रेट में शिकायत करने पहुंचे दंपत्ती।
- फोटो : amar ujala
शामली के कांधला कस्बे के एक दंपती ने बुधवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम सदर संदीप सिंह के कार्यालय के बाहर इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार करने का दावा किया है।
बताया गया कि कैराना तहसील के कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी विकास पुत्र संजू व मंजो पत्नी विकास शामली तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सदर संदीप सिंह के कार्यालय के बाहर पत्रकारों को बताया कि 10-12 साल पूर्व में उनके परिवार ने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था। उसका नाम राशिद पुत्र उमर व मंजो बानो पत्नी राशिद था। वह इस्लाम धर्म से संबंध रखते थे, लेकिन अब धर्म परिवर्तन करके हिंदू धर्म अपना लिया है। शपथ पत्र में विकास और उसकी पत्नी मंजो ने हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया है।
उनका कहना है कि वह एसडीएम सदर से मिलने आए थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। धर्म परिवर्तन की सूचना पर भाजपा के जिलामंत्री विवेक प्रेमी भी तहसील पहुंच गए। दोनों पति-पत्नी के साथ एसडीएम सदर संदीप सिंह से मिले। एसडीएम को शपथ पत्र दिया।
भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने बताया कि विकास के परिवार ने कांधला में मनकामेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। धर्म परिवर्तन के बाद बुधवार को शामली तहसील पहुंच गए। धर्म परिवर्तन का यह दूसरा मामला है। इससे पहले शहर के एक मोहल्ले का संजू राणा ने अपनी पत्नी के साथ इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था।