फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छह लोग बाल-बाल बचे

Sun, 05 Jul 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
फायरिंग के बाद टूटा पड़ा करनी सेना के मंडल अध्यक्ष की कार का शीशा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग कर दी। घटना में कार सवार छह लोग बाल-बाल बचे। गोली से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव ख्यावड़ी निवासी खाद विक्रेता शुभम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने ताऊ भारतीय करणी सेना के मंडल अध्यक्ष राकेश की स्कॉर्पियो कार से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट की ओर जा रहा था। उनके साथ गौरव, शुभम सागर शर्मा, विनय, विकास और कविराज थे। रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में कार का शीशा टूट गया, जिससे कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। शोर होने पर हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस को तहरीर देने के साथ घटना से जुड़े वीडियो भी सौंपे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ श्याम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फायरिंग के बाद टूटा पड़ा करनी सेना के मंडल अध्यक्ष की कार का शीशा। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें