शामली में रंग व पिचकारी की खरीदारी करते बच्चे व महिला ।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। होली को लेकर बाजार सजने शुरू हो गए हैं। बाजारों में अबकी बार नई कंपनी के गुलाल व रंगों के साथ विभिन्न प्रकार की पिचकारी आई हुई हैं। बच्चे खरीददारी करने के लिए दुकानों पर आने लगे हैं।
बृहस्पतिवार से शहर के मुख्य बाजार में होली के त्योहार को लेकर दुकानें सजने लगी हैं।
होली 12 मार्च व 13 को दुलैंडी है। परचून की दुकानें भी सज गई हैं। दुकानों पर गुलाल व रंग दिखने लगे हैं। बच्चों के लिए नए नए डिजाइनों की पिचकारी व टोपियां रखी नजर आईं। गांधी चौक स्थित दुकानदार धनराज पारवा ने बताया कि अबकी बार बच्चों को लुभाने वाली पिचकारी आैर सुंदर-सुंदर टोपियां आई हैं। ये युवाओं के लिए हैं।
पिचकारियों मेें छोटा ड्रोन, टैंक के डिजाइन में, टैगोर व मोटू पतलू के डिजाइनों में भी पिचकारी आई है। उन्होंने बताया कि हर्बल गुलाल आए हैं जो चेहरे के लिए नुकसानदायक नहीं हैं। कुछ म्यूजिकल आइटम भी आए हैं।