शामली हनुमान धाम पर एक शाम बाबा टीले वाले का नाम भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करते गायक नीरज तूफान?
- फोटो : SHAMLI
शामली। श्री हनुमान प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर एक शाम बाबा टीले वाले के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। श्री हनुमान युवा सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने बाबा बजरंग बली के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पंडित देवानंद शास्त्री ने हवन पूजन कराया। सौरभ वर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। लाल सिंह चलक ने ‘हे दुख भंजन मारुति नंदन, भजन सुनाया। शहर के प्रसिद्ध कलाकार नीरज तूफानी ने ‘खोल दे किस्मत का ताला, बाबा हनुमान टीले वाला रे, राम मंदिर बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक निशांत भागवत पाठक ने सिद्धपीठ मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम निराला है, जहां पे विराजे मां अंजनी का लाला है, जन्मदिन आया बालाजी का सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मौके पर मंदिर हनुमान धाम के सचिव राजकुमार मित्तल, सुरेश शर्मा, रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी, जोगेंद्र पाल सेठी, मुकेश मैनेजर, चंचल द्विवेदी, संजय बिड़ौली, संजय त्यागी, मनोज मित्तल, मुकेश कर्णवाल, नमन कर्णवाल, गुरु शरणम रुहेला मौजूद रहे। बाद में सभी श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद वितरित किया गया।