फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने गांवों के लिए रवाना की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चलो गांव की ओर अभियान के तहत टीमें गांवों के लिए रवाना कीं। प्रत्येक टीम चार-चार गांवों में जाकर जनसंपर्क करेंगी।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर केक काटा गया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि पांच फरवरी को भैंसवाल गांव में आयोजित महापंचायत सफल रही। इसी तरह चलो गांव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाना है। पार्टी पदाधिकारी गांवों में प्रत्येक धर्म व जाति के लोगों के बीच बैठक करके अजित सिंह का संदेश उन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों को सेक्टरों में बांटकर उनमें प्रभारी एवं टीमें नियुक्त कर दी हैं। ये टीमें 18 फरवरी तक गांवों में पहुंचकर बैठकें करेंगी। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल एवं अशरफ अली खां ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर किसान सरकार बनाने के लिए मेहनत करें। चलो गांव की ओर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। यहां अनवार चौधरी, कंवर हसन, वाजिद अली, रणधावा मलिक, देशराज भनेड़ा, अब्दुल गफ्फार, ऋषिराज राझड़, हरेंद्र ताना, सर्वेश सिंभालका, सरोज मलिक, सुरेंद्र गंदेवड़ा, सुनील, सहदेव मुखिया, संजीव प्रधान, संजीव देशवाल आदि ने विचार रखे।
चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे गांव भारसी गेट के समीप शिवालिक ढाबा पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का जन्मदिवस रालोद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटते हुए एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर अरविंद पवार, सतबीर पवार, बिजेंद्र प्रधान, विनोद प्रधान, नीरज पवार, विनोद, लाला, इरफान, सलीम, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें