फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती पर शहर में निकाली गई रैली

विज्ञापन
-कैराना में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। सीडीओ ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड और बालिकाओं को शपथ दिलवाई। शिक्षकों और छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला राज्य पंचायत अधिकारी नंदलाल श्याम, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, डॉ. अमित मलिक, प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। सीडीओ ने सरदार पटेल के जीवन और संघर्ष के बारे में छात्रों को जानकारी दी। डीआईओएस ने एनसीसी कैडेट्स, स्काउट और बालिकाओं को बताया कि पटेल मामूली किसान परिवार से संबंधित होने के बावजूद एक अच्छे वकील और सफल आदर्शवादी नेता बने। सीडीओ ने एनसीसी कैडेट और स्काउट की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आगे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के घोष द्वारा रैली का शानदार संचालन किया गया।
रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वीवी इंटर कालेज शामली में पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में रितेंदेर सिंह, प्रमोद कुमार, कैप्टन रजनीश कोरी, नबाब सिंह मलिक, नीरज बेनीवाल, पारुल, ऋचा भारद्वाज, संजीव कुमार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राधेश्याम ने किया। उधर, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यालयों में अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें