कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रासेयो इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्लास्टिक और पॉलीथिन की रोकथाम के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
रैली को प्राचार्य डॉक्टर अतुल शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अंशु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान करते हुए पॉलिथीन व प्लास्टिक की सफाई की। शिविर के बौद्धिक सत्र के अंतर्गत सेमिनार हॉल में परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ. बृजेश राठी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इस दौरान डॉ. ब्रजभूषण, सीमा सिंह, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. रामायन राम आदि मौजूद रहे।