फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ उठाकर थाने पहुंचे, अपराध से की तौबा

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थाना में हाथ जोड़कर अपराध ना करने की शपथ लेते आरोपी। - फोटो : ?????
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार के आने के बाद आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में एनकाउंटर की दहशत बनी हुई है। जिसके चलते वह हाथ उठाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को गढ़ीपुख्ता थाने पर भी देखने को मिला, जहां अपराधों में लिप्त पांच लोग हाथ उठाकर थाने पहुंचे और पुलिस से जान बख्शने की गुहार लगाते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपराधों से तौबा करते हुए सामान्य जीवन बिताने की कसम भी खाई और क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध होने अथवा चोरी डकैती होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात भी दोहराई। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि रविवार को कैल शिकारपुर निवासी रजनीश पुत्र पंकज, वरुण पुत्र धर्मेंद्र ,बबलू पुत्र सुरेंद्र और कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कश्यपपुरी निवासी देव पुत्र रामनिवास, शुभम पुत्र ऋषिपाल ने थाने में पेश होकर अपराधों से तौबा करते हुए सामान्य जीवन बिताने की कसम खाई है। सभी आरोपियों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया है, साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने फिर भी कोई अपराध किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनको हर माह थाने में आकर हाजिरी लगानी होगी। अपने व्यवसाय काम की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें