फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शामली की बैठक गांव ताना में सहायक अध्यापक ब्रजवीर सिंह के आवास पर हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने को हर समय तैयार है। बैठक में भोजन माताओं के पिछले मानदेय के तुरंत भुगतान करने और आगामी मानदेय को समय पर उनके खाते में भेजे जाने की सरकार से मांग की गई। बीएलओ ड्यूटी में जाने के बदले प्रतिकार अवकाश दिए जाने, शिक्षकों के विभिन्न एरियरों का भुगतान तत्काल करने, शीतकालीन अवकाश में शिक्षकों को कोई भी प्रशिक्षण न दिए जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति जल्द करने और कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत शिक्षकों की पारिवारिक पेंशन निर्धारण और उनके समस्त देय को तत्काल भुगतान करने की सरकार से मांग की गई।
बैठक में जिला सहसंयोजक जनेश्वर प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह, नीरज कुमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री सुबोध शर्मा, सुधीर कुमार, बासोराम शर्मा, रविंद्र कुमार, दुष्यंत कुमार, अनुज पंवार, प्रवीण देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें