फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात से सुबह तक हुई बारिश, गर्मी व उमस से मिली राहत

Wed, 26 Aug 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह आठ बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही,जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में 42 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

सुबह बारिश थमने के बाद मौसम कुछ देर साफ रहा। दोपहर में धूप निकल आई, लेकिन इसके बाद आसमान में फिर से बादल छा गए। शाम के समय कई इलाकों में दोबारा बूंदाबांदी हुई। दिनभर मौसम में बदलाव बना रहने से लोगों को उमस से भी राहत मिली।
बारिश के बावजूद पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
झिंझाना क्षेत्र में दिनभर उमस और गर्मी के बाद मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। छोटे बच्चे बारिश में नहाते नजर आए, वहीं बड़ों ने भी बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया। बारिश से लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड के सहायक अमरजीत ने बताया कि रात से लेकर सुबह तक 42 एमएम बारिश हुई। उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि बुधवार को बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें