शामली में स्नातक में कालेजों में चल रहे दाखिलों का प्रतिशत दूसरी मेरिट के आखिरी दिन ज्यादा नहीं बढ़ सका। कांधला राजकीय महाविद्यालय में बीएससी गणित और बायो में एक भी दाखिला नहीं हुआ। इसके चलते शनिवार को अंतिम दिन केवल 73 ही दाखिले हो पाए जिसमें अब तक दोनों मेरिट के लगभग 764 दाखिले हो गए है।
सुबह 10 बजे से ही बारिश ने भी कुछ अड़चनें पैदा कर दी। दोपहर दो बजे तक लगातार बारिश पड़ती रही। इस कारण कुछ छात्र कालेजों में नही पहुंच पाए। इस मौसम का असर भी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई। आरके कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि अंतिम दिन पंाच बजे तक कुल 13 ही दाखिले हो पाए हैं। इनमें बीएससी बायो में पांच, गणित में एक, बीएससी सांख्यिकी में पांच और बीएससी एग्रीकल्चर में केवल दो ही दाखिले हो पाए।
राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में बीए में पांच प्रवेश हुए जबकि बीएससी बायो और गणित में कोई भी दाखिला नहीं हुआ। इसके साथ ही वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य डा. वेद कुमारी ने बताया कि दूसरी मेरिट के आखिरी दिन बीए में केवल 25 दाखिले ही हो पाए हैं। विजय सिंह पथिक कैराना में बीकॉॅम में 12, बीए में , बीएससी बायो में 4, बीएससी गणित में 3 दाखिले हुए। इसमें जनपद के चारों कालेजों में आखिरी दिन केवल 73 ही दाखिले हो पाए है। इस तरह अब तक दोनों मेरिट में 1540 सीटो पर 764 दाखिले हुए हैं। इसके चलते आधी सीटें भरी हैं।