फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 लोग हेपेटाइटिस-सी से ग्रसित

Sat, 16 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
हेपेटाइ‌टिस का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में कैराना के गांव अलीपुर और कांधला के गांव डांगरोल में हेपेटाइटिस-सी फैलने के बाद पहले तो स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना रहा और बाद में अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने पर मामला लखनऊ पहुंचा तो विभाग की नींद टूटी।
विज्ञापन


दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग टीम ने दोनों गांवों से 115 लोगों के कार्ड टेस्ट किए। रिपोर्ट आई तो हेपेटाइटिस-सी की जो स्थिति निकलकर सामने आई, उसे देख स्वास्थ्य विभाग हैरत में है। बकौल स्वास्थ्य विभाग 66 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जो की बेहद गंभीर बात है। स्वास्थ्य महकमे ने अब इनकी अग्रिम जांच के लिए सभी कार्ड को दिल्ली भेजने की ठानी है।

जिले में फैली हेपेटाइटिस-सी की बीमारी के बाद शामली स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ तक किरकिरी हो रही है। हालांकि अब महकमा अपनी गलती को सुधारने में लगा हुआ है। इसी के चलते दोनों गांवों में कैंप लगाकर कार्ड टेस्ट किए जा रहे हैं। महकमे द्वारा गांव डांगरोल में 14 जुलाई को कुल 69 कार्ड टेस्ट लिए गए। इनकी जांच रिपोर्ट आई इनमें 34 केस पॉजिटिव मिले।  इसके अलावा अलीपुर में कैंप लगाया गया, जहां पर 46 कार्ड टेस्ट किए गए। इनमें से 32 केस पाजिटिव मिले।
विज्ञापन

 इन सभी को एंटी एचसीवी के लिए मेरठ भेजा जाना था, लेकिन लखनऊ से आए आदेश के बाद अब सभी को दिल्ली लैब में भेजा जाएगा। जहां पर इन      सभी की जांच की जाएगी। उसके बाद ही इन सभी का इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें