फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली समेत यूपी और हरियाणा के 11 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से रेलवे महकमे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। इस पत्र की तहकीकात जानने के लिए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन और आसपास इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के बैग की तलाशी भी ली गई। 
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार के मुताबिक धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लिया गया है। रेलवे स्टेशन पर अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही चेकिंग अभियान को नियमित तौर पर चलाने के निर्देश आरपीएफ और जीआरपी को दिए गए हैं। इस मामले  की सच्चाई जानने के लिए कई जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी विशेष सतर्कता बरतते हुए ट्रेनों की चेकिंग और संदिग्ध यात्रियों की तलाशी अभियान चलाया। आसपास के जनपदों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
जिसे भेजा गया पत्र वे एक माह से चल रहे छुट्टी पर
एसपी ने बताया कि 20 अप्रैल को मिला धमकी भरा पत्र स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के नाम से भेजा गया है। वे अस्वस्थ होने के कारण करीब एक माह से अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने पत्र को साधारण समझकर खोला था। पत्र को पढ़ते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। इस पत्र पर जो पता लिखा है, उस पर विक्रांत सरोहा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, जिला मुजफ्फरनगर लिखा हुआ है। रेलवे अधिकारी इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। एसपी ने बताया कि इस संबंध में रेलवे मुख्यालय को भी जानकारी दे दी  है। रेलवे और सिविल पुलिस द्वारा रूप से चेकिंग कराई जा रही है। पत्र की जांच पड़ताल रेलवे द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ और गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला
शामली। शामली स्टेशन पर भेजे गए धमकी भरे पत्र का मामला आरपीएफ के हेडक्वार्टर और रेलवे विभाग के माध्यम से लखनऊ और गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार स्तर से इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 

धमकी भरा पत्र मिलने के बारे में वे कुछ नहीं बता सकते। यह मामला जानकारी में नहीं है।- सुधीर शर्मा, स्टेशन अधीक्षक शामली।

धमकी भरा पत्र मिलने का मामला जानकारी में आया है। रेलवे अधिकारियों की तरफ से उन्हें यह जानकारी दी गई है। इस पत्र के बारे में आरपीएफ हेड क्वार्टर को जानकारी दे दी गई है। स्टेशन पर जीआरपी के साथ सतर्कता बरती जा रही है।- प्रांजल कुमार बोहरा, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ थाना शामली।

स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र की जांच चल रही है। इसे लेकर गंभीरता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग और ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों की जांच की जा रही है। - राकेश कुमार, थाना प्रभारी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें