फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे परियोजनाओं को पिंक बुक आने का इंतजार

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रेलवे परियोजनाओं को पिंक बुक आने का इंतजार
विज्ञापन

शामली। बजट में जिले के लोग कई उम्मीदें लगाए बैठे थे, लेकिन जिले के लिए कोई घोषणा बजट में नहीं की गई। रेलवे की ओर से क्या मिला, इसका पता रेलवे की पिंक बुक आने पर ही चलेगा। रेलवे के अफसरों का कहना है कि पिंक बुक आने का इंतजार किया जा रहा है।
2016 के आम बजट में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के लिए 2200 करोड़ रुपये और कैथल-करनाल-शामली होते मेरठ तक नई रेलवे लाइन के लिए सर्वे, दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण-विद्युतीकरण सिग्नल कार्यों के लिए 1500 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दिसंबर 2016 में ननौता रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण-विद्युतीकरण सिग्नल कार्यों का शिलान्यास किया था। 2016 के बाद विद्युतीकरण-सिग्नल का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है। दोहरीकरण के लिए बजट पिछले पांच सालों से जारी नहीं हुआ। बजट 2022 में जिले के लोग मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन, कैथल-करनाल-शामली होते मेरठ तक नई रेल लाइन और दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण के लिए बजट की उम्मीद कर रहे थे। पिछले दो सालों से कोविड के दौरान बंद ट्रेनों संचालन की आस लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आए बजट में जिले के लिए कोई घोषणा नहीं की गई। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल का कहना है कि रेल बजट 2022 से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण की घोषणा न होने से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने रेल राज्यमंत्री अश्वनी वैष्णव को वंदे भारत ट्रेनों को पुरानी दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर और देहरादून व चंडीगढ़ तक संचालन कराने को पत्र लिखा था। माता वैष्णो देवी और शामली से लखनऊ तक नई ट्रेनों का संचालन, शामली जिले को रेपिड ट्रेन से जोड़ने की मांग की है। जिससे यहां के आम नागरिकों को रेल सेवाओं को लाभ मिल सके। नई दिल्ली से रेलवे के पीआरओ दीपक चौधरी का कहना है कि आम बजट में रेलवे संबंधी परियोजनाओं की बजट के बाद पिंक बुक आती है। पिंक बुक आने के बाद परियोजनाओं के लिए बजट की जानकारी मिल पाती है। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि आम बजट में रेलवे संबंधी घोषणा अब बंद हो गई हैं। रेलवे मंत्रालय परियोजनाओं के लिए बजट जारी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें