फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को गिनाईं समस्याएं

Tue, 07 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जनसभा में शहर के व्यापारियों     ने प्रतीक चिन्ह दिया और व्यापारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया। 
विज्ञापन

सोमवार को जनसभा में पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, सुभाष धीमान, अमित जैन आदि ने प्रतीक चिन्ह दिया।

साथ ही उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के साथ आए दिन वारदातें होती हैं। टैक्स की मार बढ़ने के कारण और नोटबंदी के बाद भी व्यापार में गिरावट आई है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा आदि ने राहुल गांधी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी से मुलाकात को मचाया शोर 
शामली में जनसभा के दौरान जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे, तो डी की बेरीकेडिंग के पास भीड़ में बैठे एक विकलांग युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वह बार बार कह रहा था कि मुझे राहुल गांधी से मिलना है। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मंच से ही कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाषण समाप्त हो जाने दो, उसके बाद मुलाकात कराएंगे। इसके बाद युवक शांत हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें