फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से अब जाट समाज में रोष

विज्ञापन
शामली सीओ जितेन्द कुमार से वार्ता करते खाप चौधरी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर वैश्य समाज के बाद अब जाट समाज ने भी रोष जताया। जाट संगठनों के प्रतिनिधियों ने सीओ से मिलकर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पर जाट समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल, बाबा संजय कालखंडे, राष्ट्रीय जाट आरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक आदि सीओ सिटी जितेंद्र कुमार से उनके कार्यालय में मिले। जाट संगठन के प्रतिनिधियों ने सीओ को शिकायतीपत्र देकर बताया कि अनिल मलिक द्वारा फेसबुक पर अब तो होश में आओ, कोरोना महामारी में मंदिर की नहीं हॉस्पिटल की आवश्यकता है, पोस्ट डाली गई थी, जिस पर पंकज गुप्ता ने समस्त जाट समाज पर अभद्र आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे जाट समाज का अपनाम किया गया है। उन्होंने सीओ से पंकज गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह झाल, धीर सिंह मलिक, सुधीर मलिक, जसवीर सिंह, पिंटू चौधरी आदि मौजूद रहे।
--
अनिल मलिक की तरफ से दिया शिकायती पत्र
शामली। फेसबुक पर मंदिर को लेकर कटाक्ष करने वाले अनिल मलिक की तरफ से भी जाट संगठनों के प्रतिनिधियों ने सीओ को शिकायती पत्र दिया, जिसमें पंकज गुप्ता पर एक कमेंट में सांसद ओवैसी की तरह राम मंदिर विरोधी होने का व दूसरे कमेंट में जाट समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पंकज गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोट..
फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में जाट समाज के लोग उनसे मिले थे। इस मामले में पंकज गुप्ता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें