फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: व्यवस्था पर सवाल, दिव्यांगों को चिकित्सकों का करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 28 Apr 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आयोजित ​शिविर में बेटे का प्रमाण पत्र बनवाने आई इमराना। संवाद
विज्ञापन
शामली। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में हर सोमवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र जांच शिविर आयोजित किया जाता है, लेकिन दिव्यांगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग सुबह नौ बजे से ही शिविर में पहुंच जाते हैं, लेकिन जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सक दोपहर एक बजे के बाद ही शिविर में पहुंचते हैं, तब तक दिव्यांगों को इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा नेत्र चिकित्सक, मनोचिकित्सक व अन्य विशेषज्ञ न होने से दिव्यांगता की जांच के लिए रेफर किए जाते हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अथर जमील ने बताया कि जिला अस्पताल के चिकित्सक ओपीडी के बाद आते हैं। तब तक मरीजों के पंजीकरण आदि का काम किया जाता है। मूक बधिर की जांच की जिला अस्पताल में व्यवस्था न होने से नोएडा भेजा जाता है। इसके अलावा आंखों की गंभीर जांच और मांस पेशियों की जांच के लिए मेरठ मेडिकल रेफर करना पड़ता है। आंखाें की सामान्य जांच के लिए एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार और मानसिक रोग की सामान्य जांच के लिए क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट प्रेरणा पुंडीर को बुलाया जाता है।
उन्होंने बताया सोमवार को आयोजित शिविर में 17 लोगों ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद 15 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए जबकि आंखों की जांच के लिए एक व्यक्ति को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। अपात्र पाए जाने पर एक पंजीकरण निरस्त किया गया।
विज्ञापन

बोले मरीज और तीमारदार
गांव लिसाढ़ निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके शरीर का एक हिस्सा काम नहीं करता। वह प्रमाणपत्र बनवाने के लिए चार बार शिविर में आ चुका है। दो बार मेरठ मेडिकल भेजा गया है। अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिला है। सुबह साढ़े नौ बजे से आ गया था, लेकिन तीन घंटे से ज्यादा समय हो गया, अभी जांच नहीं हुई।
कैराना निवासी इमराना ने बताया कि वह अपने बेटे आसिफ का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो बार आ चुकी हूं, लेकिन अभी तक प्रमाणपत्र नहीं बना।
कांधला निवासी तैय्यब ने बताया कि वह दूसरी बार आए हैं। तीन घंटे हो गए, अभी तक जांच नहीं हुई। गुड्डी ने बताया कि वह 11 साल के बेटे का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आई हूं, लेकिन दो घंटे हो गए, अभी तक चिकित्सक नहीं आए।

जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में बेटे का प्रमाण पत्र बनवाने आई इमराना। संवाद

जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में बेटे का प्रमाण पत्र बनवाने आई इमराना। संवाद

जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में बेटे का प्रमाण पत्र बनवाने आई इमराना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें