फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दस वर्ष में इस बार 27 अप्रैल रहा सबसे गर्म, 42 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 28 Apr 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर लू व धूप से बचने के लिए जाती युवतियां । संवाद - फोटो : रिंकू।
विज्ञापन
शामली। पिछले दस वर्ष में 27 अप्रैल का दिन इस बार सबसे गर्म रहा है। इस महीने में मई-जून जैसी भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से लोगों बेहाल है। पिछले दस वर्ष में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा था जबकि इस वर्ष 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जबकि न्यूनतम भी 27 डिग्री है।
विज्ञापन

जिले में इस बार अप्रैल महीने में पिछले दस वर्ष में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। तापमान सबसे अधिक होने के कारण दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप निकल रही है। दोपहर में धूप तेज होने और लू चलने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सड़कों बाजारों में सूनापन है। दोपहर के समय लू चलने से पंखे व कूलर भी फेल हो रहे हैं। गर्म हवा देने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लू के थपेड़ों के बीच लोग दुपहिया वाहनों पर मुंह व सिर पर कपड़ा लपेटकर निकल रहे हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शामली समेत पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में मंगलवार को दिन में लू चलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर चमक गरज के साथ झोंकेदार हवा चलने के आसार है।
विज्ञापन


बिजली कट से नागरिक और किसान परेशान

शामली/ऊन। भीषण गर्मी के चलते रात के समय बिजली गुल रही। बार-बार बिजली कट के चलते लोग परेशान रहे। बिजली के कट के चलते लोग गर्मी व मच्छरों के चलते रात में ठीक से नींद नहीं ले सके।
ऊन क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते किसानों को फसल बचाने के लिए फसलों की सिंचाई की जरूरत है, लेकिन विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण किसानों को समय पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मुंडेट फीडर पर रविवार सुबह चार बजे 11 हजार लाइन का तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे सुबह 11 बजे ठीक किया गया। किसान खेत में विद्युत आपूर्ति की सुचारु होने की बाट जोहते रहे, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ साहब सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण तार टूट जाते हैं।

तापमान बढ़ने से बिगड़ने लगी सेहत



शामली। जिले में तापमान बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में गर्मी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। गर्मी के कारण पेट दर्द, बुखार, खांसी और बदन दर्द के मरीज बढ़े हैं। जनरल फिजिशियन डॉ. समद अली ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बीमार होने वाले मरीज बढ़े हैं। इस मौसम में मरीजों को धूप से बचाव करना चाहिए। ताजा घर का बना हल्का भोजन लेना चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए मौसमी फल तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन ज्यादा करें। कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा ले।
विज्ञापन


पिछले दस साल में 27 अप्रैल का तापमान

वर्ष - अधिकतम - न्यूनतम

2026 - 42 - 27
2025 - 39- 22

2024 - 30 - 22
2023 - 35-20

2022 - 40 - 24
2021 - 39 -21

2020 - 32 - 20
2019- 40 - 26

2018 - 38 -21
2017- 36 - 21

शामली में झिंझाना रोड पर लू व धूप से बचने के लिए जाती युवतियां । संवाद- फोटो : रिंकू।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें