फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट शुरू, ईएमटी और चालक को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
शामली में 108 व 102 की एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट करते लखनऊ मुख्यालय से आए अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले की सभी 108 और 102 की सरकारी एंबुलेंस का का क्वालिटी ऑडिट शुरू हो गया है। पहले दिन सात एंबुलेंस का ऑडिट हुआ है। इस दौरान एंबुलेंस के चालक और ईएमटी को रिफ्रेशमेंट ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यह ऑडिट 20 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले में सरकार की तरफ से 102 की 15 एंबुलेंस और 108 की 11 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। शुक्रवार को लखनऊ हेड ऑफिस से आए क्वालिटी ऑडिटर विपिन पासवान ने एंबुलेंस का क्वालिटी ऑडिट शुरू किया। पहले दिन सात एंबुलेंस की ऑडिट का कार्य हुआ है। इस दौरान एंबुलेंस की तकनीकी व्यवस्था और उनका रखरखाव का ऑडिट किया गया। इस दौरान एंबुलेंस में किसी भी तरह की कमी पाई गई, उसे तुरंत पूरा कराया जा रहा है। इसके साथ ही ईएमटी व चालक की रिफ्रेशमेंट ट्रेनिंग और एंबुलेंस के मेडिकल इक्विपमेंट का निरीक्षण किया जा रहा है। एंबुलेंस सेवा के जिला सहायक इंचार्ज अमित बालियान ने बताया क्वालिटी ऑडिट लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी, मंडल प्रभारी प्रबोध ममगोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें