फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: जिले के 24104 विद्यार्थियों की परीक्षा का परिणाम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर 2022 की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित होगा। जिले में हाईस्कूल व इंटर में कुल पंजीकृत 25,234 विद्यार्थियों में से 24104 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 1130 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की 2022 की परीक्षा 24 मार्च को शुरू हुई थी और 13 अप्रैल को संपन्न हुई थी। वैसे यह परीक्षा 12 अप्रैल को खत्म होनी थी, लेकिन इंटर का अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर शामली समेत 24 जिलों में यह परीक्षा 13 अप्रैल को कराई गई थी। यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने शनिवार को दोपहर दो बजे हाईस्कूल का और इसके दो घंटे बाद चार बजे इंटर का रिजल्ट जारी करने की घोषणा की है। जिले में 2022 हाईस्कूल में कुल 13,220 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12,237 ने परीक्षा दी और 693 अनुपस्थित रहे थे। इसी तरह इंटर में कुल 12,214 पंजीकृत विद्यार्थियों में 11,777 ने परीक्षा दी और 437 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। इस तरह से हाईस्कूूल और इंटर में कुल 24,104 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 1130 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को जारी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

जिले में विद्यार्थियों की स्थिति:
हाई स्कूल:
कुल पंजीकृत -13220
परीक्षा में सम्मलित - 12237
इंटर:
कुल पंजीकृत - 12214
परीक्षा में सम्मलित - 11777
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें