फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी नाइट में खूब झूमे लोग

Tue, 06 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बालाजी एंटरटेनमेंट की ओर से रविवार रात कैराना रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में पंजाबी नाइट कार्यक्रम कराया गया। उसका शुभारंभ सपा नेता मनीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह, सुखचैन वालिया तथा अन्य अतिथियों ने विधिवत रूप से किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाबी पॉप सिंगर कुलविंद्र बिल्ला और संदीप बरार के गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। हंगामे के बीच बाउंसर भीड़ में पहुंचकर युवाओं को शांत करते रहे। युवाओं ने स्टेज तक पहुंचने का प्रयास किया। सपा नेता मनीष चौहान ने ही माइक थाम लिया और युवाओं से अपील की। इसके  बाद कुलविंदर बिल्ला तथा संदीप बरार ने कई गाने सुनाए। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम का समापन हो गया। 

हुड़दंगियों को लेकर पुलिस रही अलर्ट 
आयोजक समिति ने पंजाबी नाइट कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति ले  ली थी। इसके चलते कार्यक्रम स्थल पर शामली कोतवाली पुलिस तैनात रही। वहीं, सीओ सिटी निशांक शर्मा भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।
विज्ञापन

अभद्रता करने पर मारपीट 
कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग अपने परिवारों के साथ भी गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे एक परिवार की महिलाओं के पास खड़े युवकों ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर परिवार के एक सदस्य ने विरोध किया, जिसके बाद युवकों ने गाली गलौज कर दी। इसको लेकर मारपीट होने पर हंगामा खड़ा हो गया। बाउंसर और पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें