फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

Tue, 06 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Ganesh Festival - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भगवान गणेश का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री हनुमानधाम पर श्रीराम लीला ध्वज की पूजा अर्चना करने के बाद उसकी शहर में शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री गणेश और रामलीला ध्वज शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को श्री मंदिर हनुमान धाम पर प्रबंधक समिति के तत्वावधान में सिद्धी विनायक के प्रकटोत्सव के अवसर पर प्रभु शंकर शास्त्री ने यजमान राजकुमार गर्ग, राजीव गर्ग के साथ पूजा अर्चना कराई। उत्तम नामदेव, आदेश शर्मा, लाल सिंह लचक, पंकज नामदेव, अजय शर्मा, तरुण खोटियान, पुरुषोत्तम, श्रवण मस्ताना, उज्ज्वल नामदेव आदि ने गणेश वंदना एवं महाआरती की। गणेश उत्सव के संयोजक वैद्य उपेंद्र द्विवेदी रहे। 

सोमवार शाम भगवान गणेश की शोभायात्रा एवं श्रीराम लीला ध्वज की बैंडबाजों के साथ हनुमान धाम से शोभायात्रा निकाली गई। जो हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, शिवमूर्ति, गांधी चौक, बड़ा बाजार, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड से होकर हनुमान धाम पर संपन्न हुई। संस्था के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि श्रीगणेश महोत्सव आठ दिन चलेगा। 
विज्ञापन


डॉक्टर प्रियवंदा तोमर, डॉक्टर रविंद्र तोमर, राजकुमार मित्तल, उपेंद्र द्विवेेदी, पुनीत द्विवेदी, साधुराम शर्मा, दिनेश भारद्वाज, जोगेंद्र पाल सेठी, मोहित शास्ती, बाल किशन सैनी, राकेश शर्मा, राजेश गुप्ता, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, नाला पटरी रोड फूल मार्केट में गणेश महोत्सव मनाया गया। पंडित  संतोष चौबे शास्त्री, राजू कश्यप, पापुन तिवारी, अमित कश्यप, अनुज कश्यप, जयप्रकाश, गौरव गर्ग, राजेश, शिवराज आदि मौजूद रहे।

मंदिरों में किए गए यज्ञ
कांधला। सूरज कुंड महादेव मन्दिर पर गणेश महोत्सव युवा समिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पंडित विकास मिश्रा व बलबीर शर्मा के द्वारा गणेश प्रतिमाओं को विधि विधान के साथ पूजन व हवन कर शुद्धीकरण किया गया। जिसके पश्चात एक शोभा यात्रा के रूप में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का मोहल्ला रायजादगान लक्ष्मी नारायण मंदिर से भ्रमण यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान ढोल नगाड़ों व कलश लिये महिलाओं के साथ भगवान गणेश की जयघोष करते हुए शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल सूरज कुंड महादेव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। जिसके पश्चात गणेश महोत्सव की प्रतिमाओं को विधि विधान के साथ विराजमान कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के संरक्षक सुभाष सैनी ने बताया कि दस दिवसीय कार्यक्रम में नित्य पूजा अर्चना की जाएगी तथा 14 सितंबर को भजन संध्या व 15 विशाल विसर्जन शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। दिनेश चंद गुप्ता, दीपक शर्मा, अमित कुमार, भीम सैनी, कमल चावला, आशीष सैनी, बाबू कश्यप, मालू सैनी, विकास, अनिल कुमार, अरविंद डिस्लवा, रवि, सोनू, मोनू, दिनेश, प्रभात नवीन मित्तल रहे।

भोले ने नृत्य कर कृष्ण को किया प्रसन्न 
जलालाबाद। कस्बे में चल रही श्रीकृष्ण लीला में रविवार को भगवान शंकर ने बाल कृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जलालाबाद के कटहड़ा चौक पंजाबी सत्संग भवन के प्रांगण में समिति द्वारा कृष्ण लीला कार्यक्रम आयोजित किया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा कृष्ण दर्शन के साथ त्रिलोकी के नाथ बाबा भोलेनाथ शंकर भगवान कैलाश से गोकुल पहुंचने का वर्णन किया। शंकर ने माता यशोदा के आंगन में खेल रहे कन्हैया के दर्शन किए। ब्रज के लोक संस्कृति कला के विषय में स्वामी विवेकानंद महाराज ने बताया कि हमारे देश में विभिन्न प्रकार की संस्कृति भरी पड़ी हैं, परंतु भारत एक संस्कृति हैं। कृष्ण लीला में दर्शकों की भीड़ होने के कारण जगह बढ़ानी पड़ी। मौके पर शोमी नरांग, विक्की, बोधराज, चरणजीत, सुमित, राधेश्याम, हैप्पी, राजकुमार, माधव चावला आदि मौजूद रहे।

गणेश महोत्सव का शुभारंभ 
कैराना। श्रीगणपति सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव के दौरान सोमवार सुबह मोहल्ला गुम्बद पर श्री गणेश की   पूजा अर्चना की गई। सायं के समय सिद्धपीठ शाकुंभरी देवी मंदिर से श्रद्धालु तीन दिनों की पदयात्रा कर मां की ज्योति लेकर आए। शामली   बस स्टैंड पर ज्योति का स्वागत किया गया और नगर परिक्रमा कराई गई। इस ज्योति से मां भगवती के जागरण की ज्योति प्रज्ज्वलित की   गई। जिसके बाद मां भगवती का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें