फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 50 घरौनी का हुआ वितरण, बताए फायदे

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में घरौनी वितरण कार्यक्रम में सम्मानित लाभार्थी व मौजूद एमएलसी वीरेंद्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 50 ग्रामीणों को घरौनी वितरित की गई। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना।
कार्यक्रम के दौरान जिले के जलालपुर गांव निवासी अरविंद कुमार कैराना तहसील के आल्दी गांव के पीतम सिंह, ऊन तहसील बल्लामजरा गांव के अब्बास को घरौनी प्रदान की गई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले मालिकाना हक न होने के कारण बहुत से घरों में विवाद की स्थिति रहती थी। ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेख के प्राप्त हो जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। सरकार की यह योजना ग्रामीणों के लिए काफी फायदेमंद है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने भी इसे सरकार की अच्छी पहल बताते हुए कहा कि अब घरौनी के माध्यम से विवाद की स्थिति नहीं होगी। लोन आदि का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने शामली तहसील के 25, तहसील कैराना के 15 व तहसील ऊन 10 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अब तक कुल 251 ग्रामों की घरौनी तैयार की जा चुकी है। 18 ग्रामों की घरौनी तैयार की जा रही है। जिनका वितरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि घरौनी प्राप्त होने से लाभार्थियों को अपने मकान व प्लाट का मालिकाना हक प्राप्त होगा। जिससे अवैध कब्जा नहीं हो सकेगा। कार्यक्रम में तहसीलदार संतदास पंवार, तहसीलदार न्यायिक भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
शामली। राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी एसके सिरोही ने बताया कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से चंदेनामाल गांव में आयोजित महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण जागरूकता शिविर संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने किया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को स्टेशनरी किट दी गई। साथ ही जेम, अचार, स्क्वैश आदि का प्रयोगात्मक कार्य कराया गया। खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षक लोकेश कुमार, राहुल शर्मा ने अपना उद्योग लगाने के लिए योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रमाण पत्र दिए। प्रशिक्षण में 35 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। संचालन केंद्र प्रभारी एसके सिरोही व सहायक दिनेश कुमार आदि मौजूूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें