शामली में अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा राशन किट देते चिकित्सक और सीडीओ शं?
- फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मोहल्ला राजोवाला में 24 गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया।
रविवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ शहर के मोहल्ला राजोवाला में पहुंचे। डाक्टरों ने टीम के साथ वहां रहने वाले 24 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। डॉ. रितिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, सब्जी आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। मौके पर किरण त्यागी, वीना अग्रवाल, डा. अजय श्रीवास्तव, अजय शर्मा, गिरधारी लाल नारंग, पूजा और निक्की आदि मौजूद रहे।