फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ब्लूटूथ हैकरों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन करते ई रिक्शा चालक। संवाद
विज्ञापन
बनत। ई-रिक्शा लॉक करने वाले ब्लूटूथ हैकरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रिक्शा चालकों ने रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि सरकार द्वारा प्ले स्टोर से एप हटाने के बाद भी ई-रिक्शा लॉक हो रही है। उन्होंने एक सप्ताह में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर में पिछले कई दिन से ब्लूटूथ हैकर्स ई-रिक्शों को लॉक कर रहे हैं। इसे लेकर चालक परेशान है। अब तक 500 से अधिक ई रिक्शों को लॉक किया जा चुका है। बताया गया है कि हैकर बीएटी बीएमएस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उसे ब्लूटूथ से कनेक्ट का ई-रिक्शा को लॉक कर रहे हैं।
सोमवार को ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पवन कश्यप के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में चालक इकट्ठे हुए। उन्होंने ब्लूटूथ हैकरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। पवन कश्यप ने बताया कि सरकार द्वारा प्ले स्टोर से एप हटाने की बात कही गई है। इसके बाद भी ई-रिक्शा लॉक हो रही है। इससे लगता है कि जिनके मोबाइल में एप पहले से डाउनलोड है, वे लोग ई-रिक्शा लॉक कर चालकों को परेशान कर रहे हैं साथ ही ई रिक्शा का लॉक खोलने के लिए 200 से 300 रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या का पुलिस प्रशासन को समाधान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस समस्या से शहर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ब्लूटूथ हैकरों के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान इकबाल, सुमित, अमित, अमन, बॉबी, समीर, हाशिम, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें