मौके पर प्रदीप पंवार, विवेक कुमार, श्रीपाल बालियान, संजय शर्मा, सतीश चौहान, प्रताप राठौर, सन्नी निरवाल, राजपाल प्रधान आदि शामिल रहे। वकीलों ने हापुड़ के डीएम और एसपी का अविलंब स्थानान्तरण, झूठी रिपोर्ट को खारिज किया जाए, घायल वकीलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी वाणिज्य कर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और धरना दिया। सुबह ही पदाधिकारी न्यायिक कार्याें से विरत हो गए थे।