फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन

Sun, 01 Dec 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली   अग्रसैन पार्क में धरने पर हिन्दू  संगठनों  के लोग । संवाद
विज्ञापन
शामली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, इस्कॉन को प्रतिबंधित करने और इस्कॉन प्रचारक एचजी चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को इस्कॉन प्रचार समिति व अन्य संगठनों ने अग्रसेन पार्क पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस्कॉन प्रचार समिति शामली के तत्वावधान में आयोजित धरने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हमले, मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। बांग्लादेश की सरकार ने इस्कॉन को प्रतिबंधित कर धर्म प्रचारक एचजी चिन्मय कृष्णदास को गिरफ्तार कर लिया, जिससे भारत में भी आक्रोश है। इस दौरान श्रीपाद त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् भक्ति भूषण गोविंद महाराज ने भारत सरकार से बांग्लादेश की गूंगी बहरी सरकार को उसी की भाषा में जवाब देकर मजबूर करने की मांग कर वहां रह रहे हिंदुओं व इस्कॉन को बचाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कदम उठाकर वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाए। धरना प्रदर्शन में समस्त हिंदू सनातन धर्म प्रचार सभा शामली, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, लायंस क्लब दोआब, श्रीश्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट शामली, श्री शुभतीर्थ गोडिया मठ शुक्रताल, इस्कॉन प्रचार समिति कैराना के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें