फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए प्रस्ताव कानपुर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र के सीमा विस्तार के लिए प्रदेश मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से सीमा विस्तार की स्वीकृति मिलने के बाद यहां औद्योगिक क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन

38 साल पहले 1983 में शहर के कैराना रोड पर पुलिस चौकी के पीछे 90 बीघे में औद्योगिक क्षेत्र घोषित करते हुए 41 प्लॉट और टीन शेड की भूूमि उद्यमियों के लिए आरक्षित की गई। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे औद्योगिक क्षेत्र विकसित होता गया। उद्यमियों ने भूमि खरीद कर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की। औद्योगिक क्षेत्र का तीन-चार किमी क्षेत्र का विस्तार हो गया है। मौजूदा समय में 150 औद्योगिक इकाई संचालित है। औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से छह करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से औद्योगिक इकाई क्षेत्र में सीसी सड़कें, नाला, इंटरलॉकिंग, पुलिया, सुलभ शौचालय, पार्क विकसित हुए।
पिछले कई साल से औद्योगिक क्षेत्र के सीमा विस्तार के लिए जिला उद्योग बंधु की बैठक में साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल यह मांग रखते आ रहे हैं। छह माह पूर्व जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए इकाइयों के सत्यापन के लिए एसडीएम सदर संदीप सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। एसडीएम सदर की रिपोर्ट आने के बाद इसे जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने औद्योगिक मुख्यालय कानपुर में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग मनीष चौहान को भेजा था।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि जल्द ही कानपुर मुख्यालय से शामली औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की स्वीकृति मिल जाने के बाद औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा।
--
150 औद्योगिक इकाइयों में नौ हजार मजदूर कार्यरत
शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन अंकित गोयल का कहना है कि 22 जून 2020 को औद्योगिक आस्थान की स्थापना के बाद 75 औद्योगिक इकाई स्थापित की गईं। औद्योगिक क्षेत्र का पुराना नक्शा है। नवीन औद्योगिक इकाई स्थापित होने के बाद नवीन नक्शा बनाने की मांग रखी। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने से चहुंमुखी विकास होगा। फिलहाल 150 औद्योगिक इकाइयों में नौ हजार मजदूर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें