फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होनहारों ने दिखाई प्रतिभा, गणित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में उत्साह से लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में शामली के छात्रों ने उत्साह और लगन के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर गणित विषय की परीक्षा कड़ी चौकसी में हुई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की गणित विषय की परीक्षा हुई। छात्र-छात्राओं ने पूछे गए सवालों के जवाब दिए। परीक्षा शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में 15 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे, इसमें से 12 ने परीक्षा दी और तीन ने परीक्षा छोड़ी। वहीं स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में 201 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें से 19 ने परीक्षा छोड़ी और 182 ने परीक्षा दी। वहीं सिल्वर बेल्स स्कूल में 52 पंजीकृत रहे। सभी ने परीक्षा दी। रॉक गोल्ड की प्रधानाचार्या भाग्यश्री, सिल्वर बेल्स के प्रधानाचार्य एके गोयल व स्कॉटिश के प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, जो आगे चलकर परीक्षा देने में कारगर होगा। बच्चों को शुरू से ही परीक्षाओं में भाग लेना चाहिए। परीक्षा देने से बच्चों को अलग ही अनुभव मिलता है।
ये बोले परीक्षार्थी
कक्षा पांच के छात्र शिवांश ने कहा कि यह परीक्षा बच्चों को अपने कॅरिअर को तय करने में मदद करने के साथ ही आत्मविश्वास का विकास करेगी।
कक्षा सात के आरव ने कहा कि हमें ऐसी परीक्षाओं में भाग लेना चाहिए। यह परीक्षा बच्चों को उनकी क्षमताओं को पहचानने में मदद करेगी।
-कक्षा तीन की सुभूमिका ने कहा कि उन्हें परीक्षा देकर काफी अच्छा लगा। ऐसी परीक्षा बच्चों में केवल पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें एक नई दिशा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें